रीवा में युवक की मौत से हड़कंप, जेब से मिला सुसाइड नोट; परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

रीवा के समान थाना क्षेत्र में अमन तिवारी की मौत के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच में शामिल कर मामले की परिस्थितियों की पड़ताल शुरू कर दी है।

मेयर चुनाव का अनोखा अंक-रहस्य: 32 से 43 तक… क्या अंकों ने पहले ही लिख दी थी अनामिका की कहानी?

अंक ज्योतिष संयोग या योग फ़ैसला पाठकों का पढ़ें कैसे अंकों में अपना काम किया – देवेन्द्र सक्सैना अजमेर की…

सीधी में बच्चों ने संभाली संसद, पर्यावरण पर बेबाकी से उठाए सवाल

सीधी में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि और कलाकृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण बाल संसद का आयोजन हुआ। 40 बाल सांसदों ने जल, ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर संसदीय शैली में सवाल और सुझाव रखे। यश सिंह, राज गुप्ता और प्रिया मिश्रा को अगले माह दिल्ली विधानसभा भ्रमण का अवसर मिलेगा।

रास्ता बंद होने से 50 परिवारों की आवाजाही ठप, प्रशासन से न्याय की गुहार; सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगने तक पहुंची पीड़ितों की पीड़ा

रीवा के सिरमौर तहसील क्षेत्र के बेलवा बड़गैयाँ में करीब 100 मीटर रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। करीब 50 सदस्यों वाले द्विवेदी परिवार ने रास्ता कथित रूप से अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए राजस्व रिकॉर्ड और पुराने बंटवारा दस्तावेजों की जांच कर मार्ग बहाल कराने की मांग की है। परिवार ने सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगने की बात भी कही है।

₹12 हजार के इनामी आरोपी को सेमरिया पुलिस ने दबोचा, दो साल से था फरार

सेमरिया पुलिस ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजीव सिंह उर्फ भोले को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म और लूट के अलग-अलग मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

जातीय खाई पर स्वामी रामदेव की बड़ी चेतावनी: बोले- भेदभाव बढ़ा तो देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति का खतरा

जातीय भेदभाव और समाज में बढ़ती दूरियों को लेकर योगगुरु स्वामी रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जातियों के बीच बढ़ती खाई गंभीर हुई तो देश में गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। रामदेव ने सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार और एकतरफा कानूनों से बचने की बात कही।

चोरहटा में खुली नशे की बड़ी खेप की राह, 78 किलो गांजा बरामद; तीन गिरफ्तार

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 78 किलो गांजे की खेप पकड़ी है। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल फोर-व्हीलर जब्त किया गया। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

मऊगंज की मान्या मिश्रा अब रियो में लहराएंगी तिरंगा

मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के ग्राम पांती की ताइक्वांडो खिलाड़ी मान्या मिश्रा ने रायपुर में आयोजित SGFI राष्ट्रीय चयन ट्रायल में अंडर-63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में जगह बनाई है। अब वह दिसंबर में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ISF जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सतना में छात्रा से प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला: विरोध किया तो सहेलियों से कराई पिटाई, VIDEO वायरल कराने का आरोप

सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से संबंध बनाने के लिए करीब 10 महीने तक परेशान करने और विरोध करने पर GF से पिटवाने का मामला सामने आया है। कोलगवां पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भीलवाड़ा में चुनावी रंजिश में पूर्व पार्षद के घर पथराव, हमला

कैलाश शर्मा घायल, एमजीएच में उपचार जारी; देर रात समर्थकों ने कोतवाली थाने का किया घेराव भीलवाड़ा। (राजस्थान पत्रिका) नगर…