सेमरिया में 120 शीशी नशीली कफ सिरप से खुली सप्लाई की कड़ी, फरार प्रमोद उर्फ लाला गिरफ्तार
सेमरिया पुलिस ने नशीली कफ सिरप के मामले में फरार आरोपी प्रमोद शर्मा उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। पूर्व कार्रवाई में 120 शीशी कफ सिरप और बाइक जब्त हुई थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस कथित सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
