रोझौही परमाणु परियोजना के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन सातवें दिन भी जारी, जनचौपाल में गूंजे ग्रामीणों के सवाल; वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीस सिंह ने संभाला जनसंवाद का मोर्चा
रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। ग्राम रोझौही में आयोजित जनचौपाल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीस सिंह ने ग्रामीणों और महिलाओं के बीच पहुंचकर परमाणु परियोजना के संभावित दुष्परिणामों, जमीन, जल, पर्यावरण और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। आसपास के गांवों के कांग्रेसजन एवं स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की।
