महसांव स्कूल में नशे में मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी; निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जन विश्वास अभियान के तहत गुढ़ जाते समय महसांव हायर सेकण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में कई कमियां मिलने के साथ प्रभारी प्राचार्य के नशे में होने की बात सामने आई। कलेक्टर ने मेडिकल जांच और निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
