रोझौही में छठे दिन भी नहीं बुझी विरोध की चिता, न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का 7 दिन का अल्टीमेटम; आत्मदाह की चेतावनी से बढ़ी चिंता
रीवा के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों का चिता आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने परियोजना निरस्त करने के लिए शासन-प्रशासन को 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आत्मदाह की गंभीर चेतावनी दी। अब सबकी निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
