About

Spread the love

हमारे बारे में

खबर वन न्यूज एक जनहित और जनसरोकारों को समर्पित समाचार मंच है, जिसकी पहचान निष्पक्ष पत्रकारिता, जनसमस्याओं की आवाज और व्यवस्था से जवाबदेही मांगने वाली निर्भीक लेखनी के रूप में बनाने का प्रयास है।

खबर वन न्यूज के संपादक देवेंद्र सक्सेना पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पत्रकारिता के कारण व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर कई कठिनाइयों और नुकसान का सामना किया, लेकिन विपरीत परिस्थितियां भी उनकी कलम की धार को कमजोर नहीं कर सकीं।

आज भी उनकी लेखनी भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही, जनसमस्याओं और जवाबदेही के सवालों पर बेबाकी से अपनी बात रखती है। उनका मानना है कि पत्रकार का वास्तविक दायित्व केवल खबर प्रकाशित करना नहीं, बल्कि उन सवालों को सामने लाना भी है जिनका संबंध आमजन के अधिकार और सार्वजनिक हित से जुड़ा हो।

खबर वन न्यूज के माध्यम से सरकार, प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार संस्थाओं तक जनता की समस्याओं और आवाज को पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जाता है। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था को निशाना बनाना नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर सवाल उठाना और व्यवस्था को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने में पत्रकारिता की भूमिका निभाना है।

हमारा प्रयास है कि समाचारों में तथ्य, प्रमाण, संदर्भ और संबंधित पक्ष का दृष्टिकोण शामिल हो। किसी भी अपुष्ट सूचना को तथ्य के रूप में प्रस्तुत करना हमारी पत्रकारिता की नीति नहीं है। जनहित से जुड़े मामलों में उपलब्ध दस्तावेजों, आधिकारिक सूचनाओं और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया को महत्व दिया जाता है।

हमारी पत्रकारिता

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज, जनता के सवालों के साथ।

जहां आमजन के अधिकारों का सवाल हो, जहां व्यवस्था से जवाब मांगना जरूरी हो और जहां किसी समस्या की अनदेखी जनता को प्रभावित कर रही हो—वहां खबर वन न्यूज अपनी पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाने का प्रयास करता है।

हम मानते हैं कि लोकतंत्र में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार मीडिया की भूमिका केवल सूचना देने तक सीमित नहीं है। पत्रकारिता जनता और व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है।

हमारा संकल्प

“खबर वही, जो सही”

सत्य, जनहित और जवाबदेही को केंद्र में रखते हुए खबर वन न्यूज अपनी पत्रकारिता की यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

khbaronenews1969@gmail.com