रीवा में ढाई साल की बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, छह घंटे में पुलिस ने सुलझाई पूरी गुत्थी
रीवा के समान थाना क्षेत्र से लापता ढाई साल की बच्ची को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सीधी जिले से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
