पुरानी बसों पर नया रंग… ‘सुगम परिवहन’ या सरकारी धन का मेकओवर?
भोपाल में दौड़ी बसें इंदौर में नए कलेवर के साथ उतरीं—50 से 70 हजार किमी चल चुकी बसों की फिटनेस,…
भोपाल में दौड़ी बसें इंदौर में नए कलेवर के साथ उतरीं—50 से 70 हजार किमी चल चुकी बसों की फिटनेस,…
सोहागी पहाड़ के एनएच-30 के संवेदनशील ‘डेथ पॉइंट’ पर चौड़ीकरण का काम तेज है। सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता संत शिवानंद द्विवेदी लंबे समय से सड़क सुरक्षा और हादसों की रोकथाम का मुद्दा उठाते रहे हैं। करीब 6 किलोमीटर के घाट मार्ग के निर्माण से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उम्मीद बढ़ी है।
मध्य प्रदेश सरकार अपने सरकारी हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने की तैयारी में है। करीब 225 करोड़ रुपये का Airbus ACH160 हेलीकॉप्टर और लगभग 350 करोड़ रुपये का Bombardier Challenger 3500 जेट बेड़े में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रदेश में 63 नए हेलिपैड और मौजूदा हवाई पट्टियों के अपग्रेड की योजना भी प्रस्तावित है।
शहडोल के बुढ़ार क्षेत्र के गोपालपुर में करीब 151 हेक्टेयर वनभूमि को कोल माइंस के लिए हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया के बीच हजारों पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में ओपन कास्ट और अंडरग्राउंड माइनिंग प्रस्तावित है।
रीवा के समान थाना क्षेत्र से लापता ढाई साल की बच्ची को पुलिस ने छह घंटे के भीतर सीधी जिले से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
रीवा में आयोजित संभाग स्तरीय निवेशक सम्मेलन में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने उद्योगपतियों को हरसंभव सुविधा देने का भरोसा दिया। बैंकर्स से औद्योगिक निवेश के प्रस्तावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्रवाई करने को कहा गया।
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की रेल परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों की समीक्षा की। रीवा-सीधी सीमा तक ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है।
रीवा में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का ऑनलाइन पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा। पंजीयन के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रहेगी।
रीवा के बाणसागर रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में कलेक्टर-SP के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने अस्पताल के संचालन पर आगामी आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी। 100 बेड के अस्पताल में स्टाफ की कमी समेत सात बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
रीवा के गंगेव विकासखंड के पताई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंच मार्ग के लिए सरकारी राशि स्वीकृत होने के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है। 456 विद्यार्थियों वाले स्कूल की समस्या को लेकर जनपद सदस्य ने एक सप्ताह में काम शुरू नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी है।
