चमकते शहर, डूबता सिस्टम!
हम विकास कर रहे हैं या जोखिम भी साथ-साथ खड़ा कर रहे हैं? – देवेन्द्र सक्सैना अक्टूबर की शुरुआत एक…
हम विकास कर रहे हैं या जोखिम भी साथ-साथ खड़ा कर रहे हैं? – देवेन्द्र सक्सैना अक्टूबर की शुरुआत एक…
जनपद पंचायत गंगेव में पांच RO वाटर कूलर के लिए ₹24 लाख की राशि दर्ज होने के बाद सरकारी खर्च पर सवाल उठे हैं। दस्तावेज में ₹12 लाख भुगतान का उल्लेख है। अब कूलरों की लागत, स्थान, खरीद प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों को लेकर जवाबदेही की मांग उठ रही है।
सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में आखिरी फोन कॉल, बंद कमरे और परिवार के बयानों ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच बहन के नाम से वायरल वीडियो में सोनू सिंह को लेकर किए गए दावों ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों से अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जन विश्वास अभियान के तहत गुढ़ जाते समय महसांव हायर सेकण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में कई कमियां मिलने के साथ प्रभारी प्राचार्य के नशे में होने की बात सामने आई। कलेक्टर ने मेडिकल जांच और निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
जनपद पंचायत गंगेव की 88 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम लगातार जारी है। जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी की पहल पर हर रविवार विभिन्न पंचायतों में मंदिर, स्कूल, तालाब और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों की जनभागीदारी से अभियान को लगातार विस्तार मिल रहा है।
आरटीआई अधिनियम की धारा 4 के प्रभावी क्रियान्वयन, सक्रिय प्रकटीकरण, सूचना आयोगों की कार्यप्रणाली और सरकारी विभागों में पारदर्शिता को लेकर ऑनलाइन बैठक में विशेषज्ञों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यापक चर्चा की।
रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 18 महीनों में 1007 प्रकरण दर्ज कर 1615 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 13.17 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ और 10.41 करोड़ रुपये के 294 वाहन जब्त किए।
दमोह के हिंडोरिया क्षेत्र के हिनौता गांव में पुलिस कस्टडी में मौत के आरोप से जुड़े मामले ने तनाव का रूप ले लिया। ग्रामीणों के पथराव में SDM और TI घायल हुए। महिला SDOP ने हाथ जोड़कर लोगों से शांत रहने की अपील की, जबकि CSP ने जांच का भरोसा दिलाया। हालात नियंत्रित करने गांव में चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
रीवा की युवा कवयित्री स्नेहा त्रिपाठी ‘खनक’ की पहली काव्य-कृति ‘पहली दस्तक – कुछ आहटें, कुछ स्वप्न, कुछ अनकहे शब्द…’ अमेजन पर उपलब्ध हो गई है। पुस्तक के प्रकाशन पर विंध्य के साहित्यकारों और रचनाकारों ने बधाई दी।
खंडवा से सटे ग्राम नहलादा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे गड्ढे में डूबे भाजपा नेता मोंटू ठाकुर के दोनों बेटों विश्वास और लक्ष्य के शव करीब छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद हुए। घटना के बाद खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भी भावुक हो उठीं।
