नक्शा तरमीम के दौरान पटवारी से कथित अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी का आरोप; दस्तावेज फाड़ने का भी दावा

मैहर जिले के अमरपाटन तहसील क्षेत्र के खरमसेड़ा/बरतोना गांव में राजस्व कार्यवाही के दौरान पटवारी नीलेश त्रिपाठी से कथित गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। शिकायत में राजस्व दस्तावेज और पंचनामा फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

21 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के विकास को मिलेगी रफ्तार

रीवा के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की पंचम बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत विकास से जुड़े 21 प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

भोपाल में अधिवक्ता से कथित मारपीट पर बवाल, TI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; FIR की मांग पर अड़े वकील

भोपाल के जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता से कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। करीब 50 वकीलों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर FIR की मांग की। मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

रतलाम में आधी रात जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार; कांग्रेस नेता के दो बेटों के नाम भी शामिल, ₹68,900 नकद जब्त

रतलाम में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने देर रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में कार्रवाई कर कथित जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौके से ₹68,900 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस नेता के दो बेटों के नाम भी शामिल बताए गए हैं।

रीवा कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे 454 फरियादी, कलेक्टर ने कहा- 7 दिन में निपटाएं आवेदन; अफसरों पर भी कार्रवाई के निर्देश

रीवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 454 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। अधिकारियों को आवेदनों का सात दिन में निराकरण कर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल नहीं होने पर CEO रायपुर कर्चुलियान और तहसीलदार सेमरिया के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

रीवा के 22.3% युवा न रोजगार में, न पढ़ाई में, न प्रशिक्षण में; PLFS के जिला आंकड़ों ने खींचा ध्यान

रीवा में 15 से 29 वर्ष के 22.3% युवा न रोजगार में हैं, न शिक्षा और न ही प्रशिक्षण में। PLFS 2025 के जिला-स्तरीय आंकड़ों में युवाओं की बेरोजगारी दर 2.9% और श्रम बल भागीदारी 55.3% दर्ज की गई है।

रीवा SDM अनुराग तिवारी सतना के लिए रिलीव, जितेंद्र तिवारी को मिला प्रभार

रीवा में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव हुआ है। SDM अनुराग तिवारी को सतना के लिए रिलीव किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं जितेंद्र तिवारी को रीवा SDM का प्रभार सौंपे जाने की सूचना है।

सागर जहरीली शराबकांड में नया सवाल: पुलिस के रिकॉर्ड में फरार, बैंक खाते से निकलते रहे लाखों; इनाम घोषित होने के बाद 7.95 लाख के तीन सेल्फ चेक

सागर जहरीली शराबकांड में फरार बताए जा रहे मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर के बैंक खाते से इनाम घोषित होने के बाद भी तीन सेल्फ चेक के जरिए 7.95 लाख रुपए की निकासी सामने आई है। किसान गोल्ड खाते में छह महीने में करीब 2 करोड़ रुपए के लेनदेन ने भी जांच के नए सवाल खड़े किए हैं।

मनगवां में नेशनल हाईवे-27 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत; चक्काजाम से थमा यातायात

रीवा के मनगवां क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब एक दर्जन मवेशियों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

अजमेर की पहली सामान्य वर्ग की महिला महापौर बनीं अनामिका शर्मा

अजमेर। अजमेर नगर निगम को अनामिका शर्मा के रूप में नई महापौर मिल गई है। भाजपा की अनामिका शर्मा ने…