190 करोड़ से बदलेगी सिरमौर-डभौरा सड़क की तस्वीर, बरदहा घाटी के खतरनाक मोड़ होंगे खत्म
रीवा के सिरमौर-डभौरा मार्ग के 38 किमी हिस्से का 190 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण प्रस्तावित है। बरदहा घाटी के चार खतरनाक मोड़ खत्म किए जाएंगे और पटेहरा के पास टमस नदी पर मेजर ब्रिज बनेगा। तकनीकी बिड खुल चुकी है, वित्तीय बिड अगले माह खुलने की प्रक्रिया में है।
