रोझौही में न्यूक्लियर प्लांट के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, बद्रीढाबा से साधू बाबा तक निकाली रैली
रीवा के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में 16 अक्टूबर को ग्रामीणों ने बद्रीढाबा से साधू बाबा तक रैली निकाली। कलेक्टर के दौरे के अगले दिन हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों की आपत्तियां और स्वास्थ्य, पर्यावरण, जमीन व विस्थापन से जुड़े सवाल फिर चर्चा में आए।
