छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला, फायरिंग के बीच NDPS आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश
सीधी के छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर NDPS एक्ट के आरोपी को छुड़ा लिया। तीन वाहनों से आए हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, मिर्च स्प्रे किया, फायरिंग और तोड़फोड़ की।
