सतना में छात्रा से प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला: विरोध किया तो सहेलियों से कराई पिटाई, VIDEO वायरल कराने का आरोप
सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से संबंध बनाने के लिए करीब 10 महीने तक परेशान करने और विरोध करने पर GF से पिटवाने का मामला सामने आया है। कोलगवां पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
