धान बेचने के लिए किसानों के लिए जरूरी खबर: 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

रीवा में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का ऑनलाइन पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा। पंजीयन के लिए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रहेगी।

रीवा के आयुष्मान अस्पताल में कलेक्टर-SP की अचानक जांच, रूटीन निरीक्षण के बाद संचालन पर अंतरिम रोक

रीवा के बाणसागर रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में कलेक्टर-SP के निरीक्षण के बाद प्रशासन ने अस्पताल के संचालन पर आगामी आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी। 100 बेड के अस्पताल में स्टाफ की कमी समेत सात बिंदुओं पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

रीवा के पताई स्कूल की सड़क को सरकारी मंजूरी, फिर भी रास्ते का इंतजार; 456 बच्चों के लिए जनपद सदस्य ने दी धरने की चेतावनी

रीवा के गंगेव विकासखंड के पताई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंच मार्ग के लिए सरकारी राशि स्वीकृत होने के बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है। 456 विद्यार्थियों वाले स्कूल की समस्या को लेकर जनपद सदस्य ने एक सप्ताह में काम शुरू नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी है।

नक्शा तरमीम के दौरान पटवारी से कथित अभद्रता, गाली-गलौज और धमकी का आरोप; दस्तावेज फाड़ने का भी दावा

मैहर जिले के अमरपाटन तहसील क्षेत्र के खरमसेड़ा/बरतोना गांव में राजस्व कार्यवाही के दौरान पटवारी नीलेश त्रिपाठी से कथित गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। शिकायत में राजस्व दस्तावेज और पंचनामा फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

21 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के विकास को मिलेगी रफ्तार

रीवा के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में जनभागीदारी समिति की पंचम बैठक आयोजित हुई। बैठक में शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत विकास से जुड़े 21 प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।

रीवा शिक्षा महाविद्यालय में सीटें खाली रहने पर कमिश्नर शीलेंद्र सिंह सख्त, बीएड-एमएड में शत-प्रतिशत प्रवेश के निर्देश

रीवा के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय की संस्थान विकास समिति की बैठक में कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने B.Ed एवं M.Ed की निर्धारित सीटों पर शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आधुनिक विज्ञान लैब, भवन एवं प्रसाधन कक्षों की मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के लिए समयसीमा भी तय की गई।

भोपाल में अधिवक्ता से कथित मारपीट पर बवाल, TI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; FIR की मांग पर अड़े वकील

भोपाल के जहांगीराबाद थाने में अधिवक्ता से कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। करीब 50 वकीलों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर FIR की मांग की। मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

रतलाम में आधी रात जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार; कांग्रेस नेता के दो बेटों के नाम भी शामिल, ₹68,900 नकद जब्त

रतलाम में स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने देर रात ग्रीन पार्क कॉलोनी में कार्रवाई कर कथित जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौके से ₹68,900 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कांग्रेस नेता के दो बेटों के नाम भी शामिल बताए गए हैं।

रीवा कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचे 454 फरियादी, कलेक्टर ने कहा- 7 दिन में निपटाएं आवेदन; अफसरों पर भी कार्रवाई के निर्देश

रीवा कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने 454 आवेदन पत्रों पर सुनवाई की। अधिकारियों को आवेदनों का सात दिन में निराकरण कर ऑनलाइन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल नहीं होने पर CEO रायपुर कर्चुलियान और तहसीलदार सेमरिया के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

रीवा के 22.3% युवा न रोजगार में, न पढ़ाई में, न प्रशिक्षण में; PLFS के जिला आंकड़ों ने खींचा ध्यान

रीवा में 15 से 29 वर्ष के 22.3% युवा न रोजगार में हैं, न शिक्षा और न ही प्रशिक्षण में। PLFS 2025 के जिला-स्तरीय आंकड़ों में युवाओं की बेरोजगारी दर 2.9% और श्रम बल भागीदारी 55.3% दर्ज की गई है।