रीवा में 10 किलो के एफटीएल एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत, छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
इंडियन ऑयल ने रीवा क्षेत्र में 10 किलोग्राम क्षमता वाले एफटीएल एलपीजी एक्स्ट्रा लाइफ सिलेंडर की सुविधा शुरू की है। छोटे परिवारों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए इसे उपयोगी विकल्प बताया गया है। रीवा की चुनिंदा इंडियन ऑयल एजेंसियों में बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है।
