रोझौही में 24–25 अक्टूबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘डेरा डालो–घेरा डालो’ आंदोलन से गरमाएगा परमाणु परियोजना का मुद्दा
रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में कांग्रेस 24 और 25 अक्टूबर 2026 को ‘रोझौही चलो, डेरा डालो–घेरा डालो’ आंदोलन आयोजित करेगी। ग्रामीणों की सहमति, जमीन, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के मुद्दे रहेंगे केंद्र में।
