Google पर “Corex City of India” खोजें तो सामने आता है रीवा का नाम, यह पहचान नहीं बल्कि पूरे शहर के माथे पर गंभीर सवाल

Google पर “Corex City of India” जैसे शब्दों से रीवा का नाम जुड़ना शहर की सामाजिक छवि को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस कार्रवाई के बावजूद सप्लाई नेटवर्क और रीवा की बदलती पहचान को लेकर बहस तेज है।

गुजरात में रीवा के दो युवकों को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

रीवा जिले के जवा क्षेत्र के सुअरहा गांव निवासी सच्चिदानंद उपाध्याय और निलेश तिवारी को गुजरात के गांधीनगर स्थित कंपनी में कथित रूप से बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रीवा कलेक्टर को आवेदन देकर दोनों युवकों की सुरक्षा, मामले में हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

SGMH में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर शालू शुक्ला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चोट के बाद उन्हें सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। नर्सेज एसोसिएशन ने आरोपी पर कार्रवाई और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चाहिए”: रीवा के सरई कला में ग्राम सभा का बड़ा फैसला, टाटा कंपनी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

रीवा के सरई कला में प्रस्तावित रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्राम सभा ने प्रस्ताव खारिज किया। ग्रामीणों ने टाटा कंपनी और परियोजना के खिलाफ विरोध तेज करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

रीवा में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का विरोध: ग्राम पंचायत सरई कला की ग्राम सभा ने खारिज किया बोर लागिंग का प्रस्ताव

रीवा के सिरमौर क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा पावर न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर विरोध तेज हो गया है। सरई कला ग्राम सभा ने विशेष बैठक में प्रस्तावित 8 बोर होल की भू-तकनीकी जांच और बोर लॉगिंग की अनुमति देने से असहमति जताई।

रोझौही में 8 बोरहोल की तैयारी से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने कहा—“विकास चाहिए, विनाश नहीं”

रीवा के सिरमौर क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित परमाणु परियोजना के लिए 8 बोरहोल की भू-तकनीकी जांच की प्रक्रिया के बीच ग्रामीणों ने खुलकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा—“विकास चाहिए, विनाश नहीं।” संजय सिंह समेत कई ग्रामीणों ने ऐसी परियोजना के बजाय सुरक्षित और गैर-घातक विकास परियोजनाएं लाने की मांग की।

इंदौर में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा: थार की स्टेपनी में छिपा रखा था 5.69 करोड़ का नशा, DRI-CBN ने तीन आरोपियों को दबोचा

इंदौर में DRI और CBN की संयुक्त कार्रवाई में कर्नाटक नंबर की महिंद्रा थार की स्टेपनी के भीतर छिपाकर रखी गई 7.116 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की गई। अनुमानित कीमत 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

रीवा के स्वास्थ्य महकमे में सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा का सख्त रुख, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई के संकेत

रीवा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा ने गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित जांच और हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की निगरानी के निर्देश दिए। मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रत्येक मामले की मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत समीक्षा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

गांजे की खेप के साथ 20.80 लाख रुपये नकद! मनगवां में दंपती गिरफ्तार, 7.936 किलो मादक पदार्थ बरामद

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने दंपती को 7 किलो 936 ग्राम गांजे और 20 लाख 80 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। कुईया खुर्द में मंदिर के पास कार्रवाई के दौरान हुई बरामदगी, कुल जब्ती 21 लाख 65 हजार रुपये बताई गई।

रीवा में कमांडो अरुण कुमार गौतम पर जिला बदर की कार्रवाई, एक साल तक छह जिलों की सीमा में प्रवेश पर रोक

रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अरुण कुमार गौतम उर्फ कमांडो को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। आदेश के अनुसार उन्हें रीवा सहित मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना और मैहर की सीमाओं से 48 घंटे के भीतर बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं।