बारिश भी नहीं डिगा सकी आंदोलनकारियों का हौसला, 48वें दिन भी जारी रहा पन्ना का ‘चिता आंदोलन’; कलेक्टर ने दिया जांच और कार्रवाई का भरोसा
मध्यप्रदेश के पन्ना में मझगवां और रुंझ परियोजना प्रभावित ग्रामीणों का चिता आंदोलन बारिश के बावजूद 48वें दिन जारी रहा। कलेक्टर हर्ष सिंह ने मुलाकात कर जांच, सर्वे और गलती मिलने पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
