हिन्दी दिवस पर डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘व्यथित’ को साहित्य महोपाध्याय की मानद उपाधि से सम्मान

हिन्दी दिवस पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा विंध्य के साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘व्यथित’ को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘साहित्य महोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान पर विंध्य के साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।

खेलते-खेलते खेत पहुंचे चार मासूम भाई, कुएं ने एक ही घर की बुझा दी चार चिरागों की रोशनी

अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। खेलते-खेलते खेत पहुंचे एक ही परिवार के चार सगे भाई कुएं में डूब गए। 4 से 9 वर्ष के चारों मासूमों की मौत से गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘राजेंद्र शुक्ल के डर से ट्रेन से उतर गया मेरा बेटा’ से लेकर ‘बच्चे घर नहीं आते’ तक… अभय मिश्रा के बयानों से रीवा की सियासत में भूचाल

रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के ‘राजेंद्र शुक्ल के डर से ट्रेन से उतर गया मेरा बेटा’ और SGMH की मर्चुरी को लेकर दिए गए गंभीर बयानों से सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा और अस्पताल प्रबंधन के पलटवार के बाद विवाद और गहरा गया है।

हरतालिका तीज पर हिनौता हनुमान मंदिर में आज सजेगा ऐतिहासिक मेला, गढ़-कटरा-लालगांव अंचल में उत्सव का माहौल

हरतालिका तीज पर कैथा स्थित प्राचीन हिनौता हनुमान मंदिर में आज पारंपरिक वार्षिक तीज मेले का आयोजन होगा। गढ़, कटरा और लालगांव अंचल से श्रद्धालु व व्यापारी पहुंचेंगे। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और मेले की चहल-पहल से मंदिर परिसर में उत्सवी माहौल रहेगा।

कल्पना मिश्रा मौत की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू, सामने आए वीडियो और दस्तावेज; अब CCTV बताएगा अस्पताल में उस रात क्या हुआ?

रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में कल्पना मिश्रा मौत मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच शुरू हो गई है। अधिवक्ता ने जांच समिति के समक्ष वीडियो और अन्य प्रमाण प्रस्तुत करते हुए CCTV फुटेज, डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर, स्टाफ रजिस्टर तथा तकनीकी रिकॉर्ड की जांच की मांग की है। उधर, न्याय की मांग को लेकर मृतका के पिता का अनशन 13वें दिन भी जारी है।

60 विद्यार्थियों से पूछे सवाल, एक भी नहीं दे सका संतोषजनक जवाब; मैहर कलेक्टर ने लगाई फटकार, प्राचार्य और अतिथि शिक्षक को नोटिस

मैहर के गोरसरी सरकारी स्कूल में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के औचक निरीक्षण में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई। कक्षा 9वीं-10वीं के करीब 60 विद्यार्थी संविधान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और अन्य बुनियादी सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। कलेक्टर ने प्राचार्य और राजनीति शास्त्र के अतिथि शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच महीने में सुधार नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

रीवा में बैठकर देशभर में साइबर सेंधमारी! APK फाइल से मोबाइल कब्जे में, बैंक खाते खाली करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

रीवा पुलिस ने APK फाइल के जरिए मोबाइल और बैंक खातों को निशाना बनाने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम/डेबिट कार्ड, नकदी समेत डिजिटल उपकरण बरामद कर नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है।

थाने की ओर जा रही युवती पर बीच चौराहे हमला, लिव-इन पार्टनर ने गर्दन पर किया वार; फिर खुद को भी किया घायल

इंदौर के पलासिया चौराहे पर लिव-इन पार्टनर की शिकायत करने महिला थाने जा रही युवती पर कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। आरोपी ने बाद में खुद को भी घायल करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

VIP ड्यूटी में तैनात थे ACP, पीछे से घर में घुसे चोर; 6 लाख कैश और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ

भोपाल में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का घर बना चोरों का निशाना, कोलार के दानिश कुंज-2 में वारदात से महकमे…

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतों पर अभिजीत दीपके का सरकार पर हमला, बड़े आंदोलन की चेतावनी

गांवों का दौरा कर जमीनी हालात जानेंगे CJP फाउंडर; स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और पेयजल व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल बालाघाट।…