रास्ता बंद होने से 50 परिवारों की आवाजाही ठप, प्रशासन से न्याय की गुहार; सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगने तक पहुंची पीड़ितों की पीड़ा

रीवा के सिरमौर तहसील क्षेत्र के बेलवा बड़गैयाँ में करीब 100 मीटर रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। करीब 50 सदस्यों वाले द्विवेदी परिवार ने रास्ता कथित रूप से अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाते हुए राजस्व रिकॉर्ड और पुराने बंटवारा दस्तावेजों की जांच कर मार्ग बहाल कराने की मांग की है। परिवार ने सामूहिक आत्मदाह की अनुमति मांगने की बात भी कही है।

₹12 हजार के इनामी आरोपी को सेमरिया पुलिस ने दबोचा, दो साल से था फरार

सेमरिया पुलिस ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजीव सिंह उर्फ भोले को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुष्कर्म और लूट के अलग-अलग मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

चोरहटा में खुली नशे की बड़ी खेप की राह, 78 किलो गांजा बरामद; तीन गिरफ्तार

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब 78 किलो गांजे की खेप पकड़ी है। कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल फोर-व्हीलर जब्त किया गया। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

मऊगंज की मान्या मिश्रा अब रियो में लहराएंगी तिरंगा

मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के ग्राम पांती की ताइक्वांडो खिलाड़ी मान्या मिश्रा ने रायपुर में आयोजित SGFI राष्ट्रीय चयन ट्रायल में अंडर-63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय टीम में जगह बनाई है। अब वह दिसंबर में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले ISF जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सतना में छात्रा से प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला: विरोध किया तो सहेलियों से कराई पिटाई, VIDEO वायरल कराने का आरोप

सतना में कॉलेज छात्रा को कथित रूप से संबंध बनाने के लिए करीब 10 महीने तक परेशान करने और विरोध करने पर GF से पिटवाने का मामला सामने आया है। कोलगवां पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रवण श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सागर में दामोदर यादव की सभा को लेकर बवाल, करणी सेना के ओकेन्द्र राणा हिरासत में

सागर में आजाद समाज पार्टी नेता दामोदर यादव की सभा को लेकर करणी सेना के विरोध के बाद मोतीनगर चौराहे पर तनाव की स्थिति बन गई। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेन्द्र राणा समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। एसपी अनुराग सुजानिया ने मोतीनगर थाने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चार बेटों की मां की मौत पर भी नहीं पसीजा कलेजा, तीन दिन तक शव करता रहा अपनों का इंतजार

इंदौर में चार बेटों की मां लता बाई की मौत के बाद तीन दिन तक अंतिम संस्कार के लिए परिजनों का इंतजार होता रहा। आरोप है कि बेटों ने संपत्ति अपने नाम कराने के बाद मां को घर से बेघर कर दिया था। अंतिम समय में समाजसेवियों ने आगे आकर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।

रीवा में नशे के कारोबार पर अमहिया पुलिस की कार्रवाई, i20 से कफ सिरप की खेप बरामद; दो युवक गिरफ्तार

रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की कथित अवैध बिक्री के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सिरमौर चौराहे के पास i20 कार से 38 शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने कार समेत कुल 5.11 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पन्ना की धरती ने फिर उगला नायाब नगीना, NMDC खदान में मिला 27.29 कैरेट का बेशकीमती हीरा

की मझगवां स्थित NMDC खदान में 27.29 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला हीरा मिला है। मार्च 2024 में मशीनों से दोबारा खनन शुरू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा बताया जा रहा है। शुरुआती अनुमान में इसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई है।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों के लिए अहम खबर

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर योजना के हितग्राहियों का विवरण मांगा है। सरकार को चार सप्ताह में जवाब देना है। फिलहाल अदालत ने योजना बंद करने या किस्त रोकने का कोई आदेश नहीं दिया है।