अजमेर की जनता पूछ रही—फाइलों का सच क्या है?
पुराने निगम भवन की रात पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, धर्मेंद्र गहलोत के पुराने आरोपों ने बढ़ाए सवाल; दूसरी ओर…
पुराने निगम भवन की रात पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, धर्मेंद्र गहलोत के पुराने आरोपों ने बढ़ाए सवाल; दूसरी ओर…
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों, परिजनों और विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर विंध्य के इस वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व के लंबे सार्वजनिक जीवन और संसदीय योगदान को स्मरण किया।
रीवा में कल्पना मिश्रा मौत प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के सख्त रुख के बीच कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी निलंबित, अथर्व ब्लड सेंटर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश और अलग मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवाएं समाप्त की गईं।
भाजपा की आपत्ति खारिज, किरण गढ़वाल मैदान में; अब अजमेर में महापौर पद के लिए सीधा मुकाबला अजमेर। अजमेर नगर…
इंडियन ऑयल ने रीवा क्षेत्र में 10 किलोग्राम क्षमता वाले एफटीएल एलपीजी एक्स्ट्रा लाइफ सिलेंडर की सुविधा शुरू की है। छोटे परिवारों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए इसे उपयोगी विकल्प बताया गया है। रीवा की चुनिंदा इंडियन ऑयल एजेंसियों में बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है।
रीवा के सिरमौर-डभौरा मार्ग के 38 किमी हिस्से का 190 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण प्रस्तावित है। बरदहा घाटी के चार खतरनाक मोड़ खत्म किए जाएंगे और पटेहरा के पास टमस नदी पर मेजर ब्रिज बनेगा। तकनीकी बिड खुल चुकी है, वित्तीय बिड अगले माह खुलने की प्रक्रिया में है।
डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के दौर में मुफ्त और आसान UPI की आदत डालने के बाद अब डिजिटल ट्रांजैक्शन पर शुल्क की संभावनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्या डिजिटल पेमेंट की लागत आखिरकार आम उपभोक्ता की जेब तक पहुंचेगी? पढ़िए आशीष तिवारी ‘निर्मल’ का तीखा व्यंग्य।
रीवा के ग्राम सेदहा स्थित झिरिया शिव एवं देवी मंदिर में मंगलवार शाम सुंदरकांड पाठ का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पाठ के बाद सूक्ष्म भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार यह धार्मिक आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
रीवा में मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने नवीन योजनाओं के अतिरिक्त कार्यों पर आपत्ति जताते हुए लंबित मांगों के निराकरण तक अतिरिक्त कार्यों से विरत रहने की चेतावनी दी।
