प्रसूता और नवजात की मौत पर जवाबदेही की मांग, मेडिकल कॉलेज से रिकॉर्ड और सीसीटीवी सार्वजनिक करने की आवाज

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज एवं गांधी मेमोरियल अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में छात्रों, युवाओं, महिलाओं, अधिवक्ताओं एवं जागरूक नागरिकों ने सामूहिक अभ्यावेदन देकर मेडिकल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखने व सार्वजनिक करने की मांग की है।

कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने धरना स्थल पर उतरे पत्रकार अर्पित पाण्डेय, रीवा में तेज हुई न्याय की आवाज

कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के मामले में न्याय की मांग तेज हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार अर्पित पाण्डेय धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के समर्थन में खड़े हुए हैं। उनके मैदान में उतरने से रीवा में न्याय की आवाज और मुखर हुई है।

शपथ पूरी, अब वादों की परीक्षा—अजमेर की निगाहें नए पार्षदों पर

एडीएम सिटी कार्यालय में कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव…

हिन्दी दिवस पर डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘व्यथित’ को साहित्य महोपाध्याय की मानद उपाधि से सम्मान

हिन्दी दिवस पर हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा विंध्य के साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश मिश्र ‘व्यथित’ को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘साहित्य महोपाध्याय’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। सम्मान पर विंध्य के साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी।

खेलते-खेलते खेत पहुंचे चार मासूम भाई, कुएं ने एक ही घर की बुझा दी चार चिरागों की रोशनी

अशोकनगर के चंदेरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया। खेलते-खेलते खेत पहुंचे एक ही परिवार के चार सगे भाई कुएं में डूब गए। 4 से 9 वर्ष के चारों मासूमों की मौत से गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमेर नगर निगम चुनाव: वार्ड 78 से कट्टरता पर भारी पड़ा जनसरोकार -भारती श्रीवास्तव की हार और हामिद खान (चीता) की जीत

​विशेष राजनीतिक रिपोर्ट/संपादकीय आलेख ​अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों ने स्थानीय राजनीति के स्थापित समीकरणों को पूरी तरह उलट…

अजमेर में बदली सियासी तस्वीर, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; भाजपा 32 पर सिमटी, 11 निर्दलीयों ने बढ़ाई मेयर की धड़कन

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 का जनादेश सोमवार को सामने आ गया। 80 वार्डों वाले नगर निगम में इस…

‘राजेंद्र शुक्ल के डर से ट्रेन से उतर गया मेरा बेटा’ से लेकर ‘बच्चे घर नहीं आते’ तक… अभय मिश्रा के बयानों से रीवा की सियासत में भूचाल

रीवा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के ‘राजेंद्र शुक्ल के डर से ट्रेन से उतर गया मेरा बेटा’ और SGMH की मर्चुरी को लेकर दिए गए गंभीर बयानों से सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा और अस्पताल प्रबंधन के पलटवार के बाद विवाद और गहरा गया है।

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का विवाह विच्छेद, 9 साल बाद कानूनी रूप से खत्म हुआ रिश्ता

शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह और नरेंद्र सिंह मरावी का करीब 9 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता कानूनी रूप से समाप्त हो गया। राजेंद्रग्राम न्यायालय ने आपसी सहमति से 3 सितंबर 2026 को विवाह विच्छेद की अंतिम डिक्री पारित की। बेटी गिरिशा की जिम्मेदारी हिमाद्री सिंह के पास रहेगी।

हरतालिका तीज पर हिनौता हनुमान मंदिर में आज सजेगा ऐतिहासिक मेला, गढ़-कटरा-लालगांव अंचल में उत्सव का माहौल

हरतालिका तीज पर कैथा स्थित प्राचीन हिनौता हनुमान मंदिर में आज पारंपरिक वार्षिक तीज मेले का आयोजन होगा। गढ़, कटरा और लालगांव अंचल से श्रद्धालु व व्यापारी पहुंचेंगे। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और मेले की चहल-पहल से मंदिर परिसर में उत्सवी माहौल रहेगा।