“जिन्हें औरों की परवाह है उनसे मेरा नाता नहीं बनेगा…” धर्म और संस्कृति भी दांव पर लगा दो”

Spread the love

संस्कृति लगे दांव पर तो लगा देंगे,धर्म लगे दांव पर तो लगा देंगे” दूसरों की परवाह मत करो, — क्या वायरल वीडियो का यही संदेश युवाओं तक पहुंच रहा – लिंक खबर के अंत में

वायरल वीडियो में केवल धर्म और संस्कृति को दांव पर लगाने की बात ही नहीं कही गई, बल्कि एक और कथन विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करता है।

भारतीय संस्कृति की मूल भावना “वसुधैव कुटुम्बकम्”, “सर्वे भवन्तु सुखिनः” और “परहित सरिस धर्म नहीं भाई” जैसे सिद्धांतों पर आधारित रही है। यहां दूसरों की चिंता करना, परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना सद्गुण माना गया है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस संदेश को लेकर कई लोगों का प्रश्न है कि आखिर युवा पीढ़ी को किस प्रकार की सोच की ओर प्रेरित किया जा रहा है?

यदि कोई व्यक्ति यह मान ले कि उसे किसी की परवाह नहीं करनी चाहिए, तो क्या यह समाज को जोड़ने वाली भावना को कमजोर नहीं करेगा?

यदि “सत्य की खोज” के नाम पर परिवार, समाज, धर्म, संस्कृति और दूसरों के प्रति उत्तरदायित्व को महत्वहीन बताया जाए, तो क्या यह भारतीय जीवन-दर्शन के विपरीत नहीं माना जाएगा?

Yah भी पढ़ें:

यही वजह है कि यह वीडियो केवल एक आध्यात्मिक चर्चा नहीं रह गया

कई सामाजिक चिंतकों का मानना है कि वीडियो में प्रयुक्त शब्द केवल दार्शनिक अभिव्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे युवा मन पर गहरा मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी छोड़ सकते हैं।

एक ओर कहा जाता है—

“जिन्हें औरों की परवाह है उनसे मेरा नाता नहीं बनेगा…”

दूसरी ओर कहा जाता है—

“संस्कृति लगे दांव पर तो लगा देंगे…”

“धर्म लगे दांव पर तो लगा देंगे…”

और फिर अंत में ऐसे लोगों को अपना बताया जाता है जो इस प्रकार का “दुस्साहस” करने को तैयार हों।

यही कारण है कि यह वीडियो अब केवल सोशल मीडिया कंटेंट नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी की वैचारिक दिशा, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक जिम्मेदारी से उन्हें भटकाता हुआ जान पड़ता है। जो अब बड़ी बहस का विषय बन चुका है।

 AI और सोशल मीडिया के युग में हर आकर्षक विचार को सत्य मानने से पहले उसके सामाजिक परिणामों को समझना भी उतना ही आवश्यक है।

वायरल वीडियो लिंक

https://www.facebook.com/share/r/18uXxt94Na

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *