स्याही कांड पर सियासत तेज: कांग्रेस सड़कों पर, अजमेर में बीजेपी की ‘उल्टी गिनती’ शुरू?”

Spread the love

अजमेर।
पीयूष सुराणा प्रकरण को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की गई है।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में अजमेर महिला मोर्चा अध्यक्ष के साथ आई एक महिला ने थाने में ही पीयूष सुराणा पर स्याही डाली , जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा—“जब थाने के अंदर ही ऐसी घटना हो सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा?”

कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि थाने के कर्मचारियों को लाइन हाजिर करना केवल दिखावटी कदम है, जबकि असली दोषियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में आरोपी बच रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने सीधे तौर पर बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि अजमेर के बीजेपी के उच्च पदाधिकारी मामले में शामिल हैं, इसलिए पुलिस पर दबाव बनाकर आरोपियों को बचाया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस ने अजमेर बीजेपी जिला अध्यक्ष पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने पीयूष सुराणा की पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल को और भड़काया, लेकिन उनके खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

कांग्रेस का कहना है कि पीयूष सुराणा ने विवाद सामने आने के बाद अपनी पोस्ट हटा ली और उसे हैक होने की बात कही जो जांच का विषय है, लेकिन उसके बाद भी बीजेपी नेताओं द्वारा पोस्ट को फैलाने से विवाद और गहरा गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि जब तक पुलिस दोषियों की गिरफ्तारी नहीं करेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।

यह पूरा घटनाक्रम SLV न्यूज पर वायरल खबर के आधार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है।

https://www.facebook.com/share/v/18bcnN2p9s

जनता का सवाल —क्या कानून सबके लिए एक है या सत्ता के हिसाब से बदलता है?
अब यह परीक्षा राजस्थान और अजमेर पुलिस की है । जनता न्याय का इंतजार कर रही है और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *