सुरों की सरगम थमी: आशा भोसले के निधन पर अमित शाह ने जताया गहरा शोक

Spread the love

नई दिल्ली (पीआईबी):
देश की महान गायिका के निधन पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

पीआईबी दिल्ली द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन हर भारतीय, विशेषकर संगीत प्रेमियों के लिए अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि आशा भोसले ने अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से न केवल एक अलग पहचान बनाई, बल्कि भारतीय संगीत को भी समृद्ध किया।

उन्होंने अपने संदेश में उल्लेख किया कि आशा ताई की विशेषता यह थी कि वे हर प्रकार के संगीत में सहजता से ढल जाती थीं। उनकी आवाज ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, गुजराती सहित अनेक भाषाओं और लोकगीतों में अमिट छाप छोड़ी।

अमित शाह ने आगे कहा कि आशा भोसले की आवाज जितनी कोमल थी, उनका स्वभाव भी उतना ही सरल और आत्मीय था। उनसे मुलाकात के दौरान संगीत और कला जैसे विषयों पर गहन चर्चा होती थी, जो सदैव यादगार रहेंगी।

उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भले ही आशा जी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी। साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति शांति शांति

One thought on “सुरों की सरगम थमी: आशा भोसले के निधन पर अमित शाह ने जताया गहरा शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *