अजमेर, पहाड़गंज से रिपोर्ट :
शहर में अव्यवस्थाओं का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहाड़गंज स्थित फड़गुंग शिव मंदिर के पास कालूराम की बगीची क्षेत्र में बने कचरा डिपो ने न सिर्फ स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, बल्कि बेजुबान गायों की जिंदगी भी खतरे में डाल दी है।
स्थानीय निवासी विनय द्वारा “खबर वन न्यूज” के व्हाट्सएप पर भेजे गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कचरे का ढेर सीधे बिजली के ट्रांसफार्मर के नीचे जमा है। इसी कचरे में प्लास्टिक और सड़ा-गला भोजन खाने के लिए गायें मजबूर हैं। यह नजारा सीधे तौर पर प्रशासन की लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर करता है।
हैरानी की बात यह है कि जहां एक तरफ शहर में गौसेवा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर खुलेआम गायों को कचरा खाने के लिए छोड़ दिया गया है। इससे उनके बीमार होने और मौत का खतरा लगातार बना हुआ है।
सबसे बड़ा खतरा उस ट्रांसफार्मर से है, जिसके ठीक नीचे यह डिपो बना हुआ है। किसी भी वक्त करंट फैलने या शॉर्ट सर्किट जैसी घटना बड़ा हादसा बन सकती है। ऐसे में यह सिर्फ सफाई का मामला नहीं, बल्कि जन और पशु जीवन से खिलवाड़ का गंभीर मुद्दा बन चुका है।
यह भी पढ़ें :
इस पूरे मामले में और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।
मांग:
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल कचरा डिपो को हटाकर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने, ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा इंतजाम करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे में बदल सकती है।

One thought on “ट्रांसफार्मर के नीचे कचरा डिपो! गंदगी खाकर बीमार हो रहीं गायें, हादसे को न्योता दे रहा सिस्टम”