हर रविवार स्वच्छता का संकल्प, गंगेव की 88 पंचायतों में जनभागीदारी से बदल रही तस्वीर
जनपद पंचायत गंगेव की 88 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम लगातार जारी है। जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी की पहल पर हर रविवार विभिन्न पंचायतों में मंदिर, स्कूल, तालाब और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों की जनभागीदारी से अभियान को लगातार विस्तार मिल रहा है।
