Breaking:रीवा: सिरमौर एसडीएम को रोझौही के ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना, न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ अड़ी जनता

रीवा जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत सरई कला-रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर 10 अक्टूबर 2026 को ग्रामीणों और प्रशासन के बीच संवाद हुआ। ग्रामीणों ने परियोजना को लेकर विरोध जताया और सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्थानीय लोगों की सहमति से जुड़े सवाल उठाए। बैठक बिना किसी स्पष्ट नतीजे के समाप्त हुई।

रीवा में टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट का एक बार पुनः भारी विरोध: ग्रामीणों ने रोका बोरहोल का काम, फर्जी एनओसी की जांच की मांग

रीवा जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत रोझौही और सरई कला क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर 9 अक्टूबर 2026 को ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने बोरहोल कार्य रोकने का दावा करते हुए कथित फर्जी NOC की निष्पक्ष जांच और ग्रामसभा के प्रस्तावों का सम्मान करने की मांग उठाई।

*Breaking रोझौही में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए जाली सहमति पत्र बनाने का आरोप, सरपंच ने कमिश्नर और कलेक्टर से की जांच की मांग

रोझौही न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए कथित फर्जी सहमति पत्र का मामला सामने आया है। सरपंच कोमल संजय सिंह ने कमिश्नर और कलेक्टर से जांच की मांग की है।

“विनाश नहीं विकास चाहिए, परमाणु प्लांट नहीं चाहिए”: 28 हजार करोड़ के न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के विरोध में गरजे रोझौही के ग्रामीण

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विस्थापन, पर्यावरण और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए परियोजना का विरोध तेज करने की चेतावनी दी।

न्यूक्लियर पावर प्लांट नहीं चाहिए”: रीवा के सरई कला में ग्राम सभा का बड़ा फैसला, टाटा कंपनी के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण

रीवा के सरई कला में प्रस्तावित रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्राम सभा ने प्रस्ताव खारिज किया। ग्रामीणों ने टाटा कंपनी और परियोजना के खिलाफ विरोध तेज करते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।

रीवा में न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट का विरोध: ग्राम पंचायत सरई कला की ग्राम सभा ने खारिज किया बोर लागिंग का प्रस्ताव

रीवा के सिरमौर क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा पावर न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर विरोध तेज हो गया है। सरई कला ग्राम सभा ने विशेष बैठक में प्रस्तावित 8 बोर होल की भू-तकनीकी जांच और बोर लॉगिंग की अनुमति देने से असहमति जताई।

महिला की फरियाद पर कलेक्टर का सख्त रुख, तहसीलदार से फोन पर बोले- ज्यादा उड़ रहे हो, जमीन में उतार दूंगा

रीवा की जनसुनवाई में पीएम आवास निर्माण में आ रही जमीन संबंधी परेशानी को लेकर महिला भावुक हो गई। शिकायत पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को मौके से फोन लगाया और राजस्व प्रकरण की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

महसांव स्कूल में नशे में मिले प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने जताई कड़ी नाराजगी; निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश

रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जन विश्वास अभियान के तहत गुढ़ जाते समय महसांव हायर सेकण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में कई कमियां मिलने के साथ प्रभारी प्राचार्य के नशे में होने की बात सामने आई। कलेक्टर ने मेडिकल जांच और निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

हर रविवार स्वच्छता का संकल्प, गंगेव की 88 पंचायतों में जनभागीदारी से बदल रही तस्वीर

जनपद पंचायत गंगेव की 88 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम लगातार जारी है। जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी की पहल पर हर रविवार विभिन्न पंचायतों में मंदिर, स्कूल, तालाब और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों की जनभागीदारी से अभियान को लगातार विस्तार मिल रहा है।