“महाराज! माला पहनाते-पहनाते जिंदगी निकल गई, खाद नहीं मिला…” किसान की यह बात सुन सिंधिया ने कलेक्टर से कहा—‘पेन-पैड निकालिए, नाम-नंबर नोट करिए’
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क के दौरान किसानों ने खाद की किल्लत और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शिकायत की। एक किसान ने कहा, “महाराज, जिंदगी हो गई माला पहनाते-पहनाते, खाद मिला नहीं।” सिंधिया ने कलेक्टर को किसानों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज कर शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए।
हिनौता उपचुनाव में प्रस्तावक विवाद से गरमाया माहौल, अपहरण के हलफनामे ने खड़े किए सवाल
रीवा के हिनौता ग्राम पंचायत में सरपंच पद के उपचुनाव से पहले प्रस्तावक विवाद ने चुनावी माहौल गरमा दिया है। सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे के प्रस्तावक बताए जा रहे हनुमान प्रसाद शुक्ल ने शपथ पत्र देकर अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुराने और नए बयानों में अंतर को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
अजमेर की जनता पूछ रही—फाइलों का सच क्या है?
पुराने निगम भवन की रात पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, धर्मेंद्र गहलोत के पुराने आरोपों ने बढ़ाए सवाल; दूसरी ओर…
श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर विधानसभा में गूंजा स्मरण, विंध्य ने अपने ‘बड़े नेता’ को फिर किया याद
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जनप्रतिनिधियों, परिजनों और विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर विंध्य के इस वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व के लंबे सार्वजनिक जीवन और संसदीय योगदान को स्मरण किया।
“सब मिलकर रोकेंगे, तब भी नहीं रुकूंगा…”: राजेंद्र शुक्ल का बड़ा संदेश, रीवा स्वास्थ्य कांड में कार्रवाई का दायरा और बढ़ा
रीवा में कल्पना मिश्रा मौत प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के सख्त रुख के बीच कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। औषधि निरीक्षक राधेश्याम बट्टी निलंबित, अथर्व ब्लड सेंटर के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश और अलग मामले में डॉ. सोनल अग्रवाल की सेवाएं समाप्त की गईं।
भाजपा की आपत्ति खारिज, किरण गढ़वाल मैदान में; अब अजमेर में महापौर पद के लिए सीधा मुकाबला
भाजपा की आपत्ति खारिज, किरण गढ़वाल मैदान में; अब अजमेर में महापौर पद के लिए सीधा मुकाबला अजमेर। अजमेर नगर…
रीवा में 10 किलो के एफटीएल एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत, छोटे उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
इंडियन ऑयल ने रीवा क्षेत्र में 10 किलोग्राम क्षमता वाले एफटीएल एलपीजी एक्स्ट्रा लाइफ सिलेंडर की सुविधा शुरू की है। छोटे परिवारों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और कम गैस खपत वाले उपभोक्ताओं के लिए इसे उपयोगी विकल्प बताया गया है। रीवा की चुनिंदा इंडियन ऑयल एजेंसियों में बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी गई है।
190 करोड़ से बदलेगी सिरमौर-डभौरा सड़क की तस्वीर, बरदहा घाटी के खतरनाक मोड़ होंगे खत्म
रीवा के सिरमौर-डभौरा मार्ग के 38 किमी हिस्से का 190 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण प्रस्तावित है। बरदहा घाटी के चार खतरनाक मोड़ खत्म किए जाएंगे और पटेहरा के पास टमस नदी पर मेजर ब्रिज बनेगा। तकनीकी बिड खुल चुकी है, वित्तीय बिड अगले माह खुलने की प्रक्रिया में है।
