खबर वन न्यूज की खबर का असर, सरकार ने दिखाई सख्ती
अजमेर| अखबार में छपी खबर सिर्फ शब्द नहीं होती, बल्कि वह उन सवालों की आवाज़ होती है जिन्हें लंबे समय तक अनसुना किया गया हो। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब खबर वन न्यूज ने अपने 1 मार्च 2026 के अंक-11 में कथित फर्जी मानवाधिकार संगठनों के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इस विषय की जानकारी सबसे पहले कायस्थ महासभा के ललित सक्सैना ने खबर वन न्यूज तक पहुंचाई। प्रारंभिक तथ्यों के अध्ययन के बाद खबर वन न्यूज ने इस विषय को केवल समाचार नहीं माना, बल्कि जनहित और कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मुद्दा समझते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया।
उस समय शायद बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि यह मुद्दा आगे चलकर शासन के उच्चतम स्तर तक पहुंचेगा। लेकिन अब सामने आ रही जानकारियां और विभिन्न मीडिया रिपोर्टें यह संकेत दे रही हैं कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्ती दिखाने की दिशा में कदम बढ़ाए।
खबर वन न्यूज ने उस समय यह मुद्दा उठाया, जब इस पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा नहीं हो रही थी ।
पत्रकारिता की असली ताकत
पत्रकारिता का काम केवल घटनाओं का वर्णन करना नहीं, बल्कि उन मुद्दों को सामने लाना भी है जिन पर कार्रवाई की आवश्यकता हो। जब कोई समाचार जनता की चिंता को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम बनता है, तब वह सिर्फ खबर नहीं रह जाता, बल्कि बदलाव की शुरुआत बन जाता है।
आज यदि सरकार इस दिशा में सख्त कदम उठा रही है, तो यह जनजागरण, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदार पत्रकारिता तीनों की सामूहिक जीत है।
खबर वन न्यूज राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करता है कि उसने इस विषय को गंभीरता से लिया। साथ ही ललित सक्सैना का भी धन्यवाद, जिन्होंने सबसे पहले यह महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक हित में उपलब्ध कराई।
हमारी प्रतिबद्धता
कल भी सच लिखा था… आज भी सच लिख रहे हैं… और कल भी जनता की आवाज़ को सत्ता के दरवाजे तक पहुंचाने का काम करते रहेंगे।
क्योंकि खबर वन न्यूज सिर्फ खबर नहीं छापता, सवाल भी उठाता है।
खबर वही, जो सही।
संपादक:देवेन्द्र सक्सैना
