सीमा पर सन्नाटा, बयानों में बारूद… भारत-पाक तनाव किस मोड़ पर?

Spread the love

UN में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, सिंधु जल पर पाकिस्तान की ‘युद्ध’ चेतावनी और आतंकवाद पर भारत का दो टूक जवाब

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। (एजेंसी) संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के सिंधु नदी जल को रोकने, बाधित करने या मोड़ने की किसी कोशिश को पाकिस्तान ‘Act of War’ मानेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही सुरक्षा और जल-संबंधी विवादों को लेकर तनाव बना हुआ है।

भारत का जवाब—आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं। पाकिस्तान के बयान के जवाब में भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर सीमा-पार आतंकवाद को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जमीन से होने वाला कोई भी आतंकवादी हमला भारत के खिलाफ ‘Act of War’ माना जाएगा और उसका जवाब दिया जाएगा।

एक तरफ पाकिस्तान सिंधु जल को अपने अस्तित्व और सुरक्षा से जोड़कर ‘युद्ध की कार्रवाई’ जैसी भाषा इस्तेमाल कर रहा है वहीं भारत आतंकवाद पर कठोर कार्रवाई चाहता है।

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव केवल संयुक्त राष्ट्र के भाषणों और कूटनीतिक जवाबों तक सीमित रहेगा, या इसका असर सीमा पर भी दिखाई देगा? फिलहाल दोनों देशों के आधिकारिक बयानों की भाषा यह जरूर बताती है कि संबंधों में तनाव कम नहीं हुआ है।

w

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *