चमोली/अजमेर, 18 सितम्बर। (Ani)
उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनागर घाट के कुनत्री लंगाफाली वार्ड में बुधवार रात बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश और मलबे के साथ आए बहाव में छह घर पूरी तरह दब गए। हादसे में सात लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुँची। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश तेज़ी से की जा रही है। भारी बारिश और मलबा हटाने में कठिनाइयों के बावजूद बचाव दल लगातार जुटे हुए हैं।
अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिन परिवारों के घर मलबे में दब गए, उनके परिजन बेसुध हालत में अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। आसपास के गांवों के लोग भी मदद के लिए जुटे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने चमोली और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
प्रतिदिन सुने “ईश्वरीय वाणी”


One thought on “उत्तराखंड: चमोली में बादल फटा: नंदनागर घाट में, छह मकान दबे, सात लोग लापता”