पटवारियों ने फिर खोला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; नवीन योजनाओं के अतिरिक्त कार्यों से विरत रहने की चेतावनी
रीवा में मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पटवारियों ने नवीन योजनाओं के अतिरिक्त कार्यों पर आपत्ति जताते हुए लंबित मांगों के निराकरण तक अतिरिक्त कार्यों से विरत रहने की चेतावनी दी।
