राष्ट्रीय युवा संसद में गूंजी सीधी की आवाज, पुनीत शुक्ला ने उठाए महिला सशक्तीकरण और प्रदेश विकास के सवाल
जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में सीधी के पुनीत शुक्ला ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए। लाड़ली बहना योजना को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता से जोड़ने पर भी जोर दिया।
