BREAKING NEWS: रोझौही न्यूक्लियर प्लांट विरोध में AAP नेता प्रमोद शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अन्न के बाद जल भी त्यागा

रीवा के रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आमरण अनशन कर रहे AAP नेता प्रमोद शर्मा की तबीयत बिगड़ने की खबर है। छह दिन से अनशनरत प्रमोद शर्मा ने 26 अक्टूबर से जल ग्रहण करना भी बंद कर दिया। डॉक्टरों ने अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच के बाद चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत बताई।

रीवा में रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ आंदोलन तेज: बांस और भदौंहा टोला के ग्रामीणों ने भरी हुंकार, सरकार से परियोजना रद्द करने की मांग

रीवा के रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में आंदोलन तेज हो गया है। ग्राम पंचायत बांस और भदौंहा टोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने 25 अक्टूबर को प्रदर्शन कर परियोजना रद्द करने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के रोझौही दौरे के बाद मामला और गरमा गया है।

रीवा में रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ जन आंदोलन तेज: लालगांव, महूहा टोला और आसपास के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

रीवा के लालगांव स्थित महूहा टोला और वार्ड 2 व 3 के ग्रामीणों ने रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर परियोजना रद्द करने की मांग उठाई। विमला कोल की मौत के बाद आंदोलन को लेकर क्षेत्र में संवेदनशीलता बढ़ी है।

रोझौही परमाणु परियोजना विरोध: जल सत्याग्रह के बीच विमला कोल की मौत, ग्रामीणों ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान

रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट विरोध के बीच महिला आंदोलनकारी विमला कोल की मृत्यु की सूचना से ग्रामीणों में शोक और आक्रोश है। क्योटी-कलवारी मार्ग पर नया पंडाल लगाकर आंदोलनकारियों ने संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।

रोझौही में परमाणु परियोजना के खिलाफ आंदोलन तेज, प्रमोद शर्मा का आमरण अनशन शुरू; बसपा जिलाध्यक्ष बोले—न्यूक्लियर प्लांट नहीं लगना चाहिए

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध के बीच AAP प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने आमरण अनशन शुरू किया। बसपा जिला अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा ने परियोजना पर सवाल उठाए, जबकि जितेन्द्र ने जादूगोड़ा का उदाहरण दिया।

रोझौही में 24–25 अक्टूबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, ‘डेरा डालो–घेरा डालो’ आंदोलन से गरमाएगा परमाणु परियोजना का मुद्दा

रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में कांग्रेस 24 और 25 अक्टूबर 2026 को ‘रोझौही चलो, डेरा डालो–घेरा डालो’ आंदोलन आयोजित करेगी। ग्रामीणों की सहमति, जमीन, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण के मुद्दे रहेंगे केंद्र में।

पनगड़ी में भी प्रस्तावित रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर परियोजना रद्द करने की मांग

रीवा के पनगड़ी में प्रस्तावित रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर परियोजना रद्द करने की मांग की। स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल।

रोझौही के बाद अंतरैला के ग्रामीणों ने भी न्यूक्लियर प्लांट के विरुद्ध कसी कमर// अब नजदीकी ग्राम अंतरैला में भी प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा// अतरैला गांव में हुआ जोरदार विरोध प्रदर्शन

रीवा जिले के सिरमौर क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्राम पंचायत पताई के अंतरैला में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य, विकिरण सुरक्षा और भावी पीढ़ियों के भविष्य से जुड़े सवाल उठाते हुए परियोजना निरस्त करने की मांग की।

सिरमौर (रीवा) में प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा संयंत्र का विरोध: राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिरमौर में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और भावी पीढ़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए परियोजना पर रोक लगाने की मांग की।

रोझौही में जल सत्याग्रह से बढ़ी हलचल: जमीन, सुरक्षा और विस्थापन पर ग्रामीणों की दोटूक—“न्यूक्लियर प्लांट नहीं चाहिए, विकास चाहिए, विनाश नहीं”

रीवा के रोझौही में प्रस्तावित परमाणु विद्युत परियोजना के विरोध के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र शर्मा आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर बातचीत में ग्रामीणों को साथ आने का भरोसा मिला। जमीन, पर्यावरण, सुरक्षा और आजीविका से जुड़े सवालों के बीच अब सबकी नजरें प्रदेश नेतृत्व के अगले कदम पर हैं।