रोझौही में 8 बोरहोल की तैयारी से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने कहा—“विकास चाहिए, विनाश नहीं”

रीवा के सिरमौर क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित परमाणु परियोजना के लिए 8 बोरहोल की भू-तकनीकी जांच की प्रक्रिया के बीच ग्रामीणों ने खुलकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा—“विकास चाहिए, विनाश नहीं।” संजय सिंह समेत कई ग्रामीणों ने ऐसी परियोजना के बजाय सुरक्षित और गैर-घातक विकास परियोजनाएं लाने की मांग की।

*Breaking:// रीवा के सिरमौर में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुगबुगाहट: टाटा पावर के प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए भू-तकनीकी जांच और बोर लॉगिंग अध्ययन की प्रक्रिया शुरू//*

रीवा के सिरमौर क्षेत्र के रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर भू-तकनीकी जांच की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित स्थल पर 8 बोरहोल किए जाएंगे, जिनमें 4 की गहराई 100 मीटर और 4 की 50 मीटर होगी। परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध और पर्यावरण व विस्थापन से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

आरटीआई अधिनियम की धारा 4 पर व्यापक मंथन: कानून की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर

आरटीआई अधिनियम की धारा 4 के प्रभावी क्रियान्वयन, सक्रिय प्रकटीकरण, सूचना आयोगों की कार्यप्रणाली और सरकारी विभागों में पारदर्शिता को लेकर ऑनलाइन बैठक में विशेषज्ञों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यापक चर्चा की।

रीवा:न्यूक्लियर पावर प्लांट गंभीर खतरा ? RTI राष्ट्रीय वेबीनार में गूंजी आवाज़ सरकार करे विचार

रीवा में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर राष्ट्रीय वेबीनार, विशेषज्ञों ने जताए गंभीर खतरे रीवा, 10 मई 2026 (स्पेशल…