‘बैकुंठ’ की चौखट पर कोटा की नई महापौर

Spread the love

कोटा। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनुसुईया गोस्वामी की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कोटा स्थित निजी आवास ‘बैकुंठ’ पर पहुंचने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गए । वीडियो में महापौर चौखट के समीप झुककर प्रणाम करती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद विपक्ष ने इसे राजनीतिक जवाबदेही और जनप्रतिनिधि के सार्वजनिक आचरण से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं।

महापौर चुनाव में अनुसुईया गोस्वामी ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन को 65–35 मतों से हराया था। चुनाव परिणाम के बाद सामने आए इस खबर ने कोटा की स्थानीय राजनीति में नई बहस को जन्म दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।

वहीं, महापौर अनुसुईया गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने किसी राजनीतिक व्यक्ति को प्रणाम नहीं किया, बल्कि ‘बैकुंठ’ परिसर में स्थापित भगवान शिव-पार्वती और भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं को प्रणाम किया था।

अब बहस इस बात पर है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि के सार्वजनिक आचरण का राजनीतिक संदेश क्या होता है। हालांकि तस्वीर की अलग-अलग व्याख्याएं हो रही हैं, लेकिन महापौर का कार्यकाल शहर के विकास और जनता के प्रति जवाबदेही के आधार पर ही परखा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *