दशकों पुरानी कुंभकर्णी नींद टूटी – पहली बार मौके पर पहुंचा दल, विवादित मकान निर्माण रुकवाया
🏠 सेक्टर-3 का मामला
अजमेर आवासन मंडल कॉलोनी सेक्टर-3 में रविवार को बड़ा विवाद सामने आया।
स्थानीय पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान सेक्टर-3 ,वैशाली नगर ,आवासीय मंडल की कॉलोनी में है। दंपत्ति के मकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा था ।जर्जर मकान को 6 माह पूर्व ध्वस्त कर पुनः निर्माण शुरू किया गया।
निर्माण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय दंपत्ति के मकान की रसोई और बाथरूम का फर्श उखड़ गया और करीब 5 इंच ऊपर उठ गया। उस समय निर्माणकर्ता ने गलती मानते हुए फर्श ठीक कराया और वादा किया कि दीवार से 3 फीट दूरी पर निर्माण निर्माण नियमों के अनुसार होगा ।
लेकिन वादा तोड़कर उसने मकान की नींव दंपत्ति की दीवार से सटाकर बना दी । दंपत्ति ने कई बार समझाया, कॉलोनी अध्यक्ष और अन्य लोगों ने भी समझाइश की , मगर निर्माणकर्ता गुमराह करते हुए निर्माण कराता रहा ।

रविवार को हुआ बड़ा हादसा
रविवार को छुट्टी का फायदा उठाते हुए निर्माणकर्ता ने मशीनों से छत डलवाई। कंपन और दबाव से दंपत्ति के मकान की दीवारें दरक गईं, कमरों और रसोई की छत की पट्टियां अपनी जगह छोड़ गईं।
इसकी आशंका पहले से होने के कारण दंपत्ति ने शनिवार को ही व्हाट्सऐप और ई-मेल के जरिए प्रशासन, पुलिस और मंडल को वीडियो व सूचना भेज दी थी। बावजूद इसके रविवार को छत डालते समय कार्य रोकने कोई नहीं आया।
पार्षद की तत्परता – मंडल की पहली कार्रवाई
हादसे के बाद दंपत्ति ने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। पार्षद ने इसे गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत अवगत कराया।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अजमेर आवासन मंडल का JEN दल मौके पर पहुंचा और पहली बार कॉलोनी में किसी निर्माण को मौके पर ही रुकवाया गया ।
मौके पर आए अधिकारियों ने दंपत्ति के दीवारों और छत जहां नुकसान हुआ की तस्वीरें खींची और निरीक्षण कर शिकायत को सही पाया ,जिसके बाद अधिकारियों ने मौका स्थल पर काम को बंद करवा दिया । अधिकारीयों ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर अपने सीनियर अधिकारी को देंगे और जो भी न्यायोचित आवासन मंडल के नियमों के अनुसार कार्रवाई होगी । निर्माण कर्ता पर और मकान मालिक पर की जाएगी ।
क्यों है यह बड़ी खबर?
वर्षों से कुंभकर्णी नींद में सोए मंडल की यह कार्रवाई अब गैर-कानूनी निर्माण पर अंकुश की शुरुआत मानी जा रही है।
कॉलोनी के अन्य निवासियों में भी उम्मीद जगी है कि भविष्य में भी ऐसी शिकायतों पर मंडल गंभीरता से कार्रवाई करेगा।
यह घटना सिर्फ एक परिवार के मकान तक सीमित नहीं है, बल्कि अब पूरे अजमेर में आवासन मंडल प्रशासन की जवाबदेही और साख का प्रतीक बन गई है।
इसे भी पढ़ें : कैसे जिए मां ..

One thought on “अजमेर में आवासन मंडल की ऐतिहासिक कार्रवाई”