क्योटी में 15 नवंबर को होगा टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में जन आंदोलन, बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती भी मनाई जाएगी

रीवा के क्योटी में 15 नवंबर को रोझौही टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में जन आंदोलन एवं भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती का कार्यक्रम आयोजित होगा। ओमकार मरकाम मुख्य अतिथि, डॉ. पुष्पेंद्र बहुजन मुख्य वक्ता और सिद्धार्थ कुशवाहा अध्यक्षता करेंगे।

रोझौही न्यूक्लियर प्लांट विरोध को मिलेगा कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व का साथ, 18 नवंबर को ग्रामीणों से मिलेंगे जीतू पटवारी

रोझौही न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में जारी जनआंदोलन के बीच मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 18 नवंबर को आंदोलनकारी ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।

रोझौही परमाणु परियोजना के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन सातवें दिन भी जारी, जनचौपाल में गूंजे ग्रामीणों के सवाल; वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीस सिंह ने संभाला जनसंवाद का मोर्चा

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में कांग्रेस का जनआंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। ग्राम रोझौही में आयोजित जनचौपाल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीस सिंह ने ग्रामीणों और महिलाओं के बीच पहुंचकर परमाणु परियोजना के संभावित दुष्परिणामों, जमीन, जल, पर्यावरण और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। आसपास के गांवों के कांग्रेसजन एवं स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की।

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026: मतदान तिथियों में हुआ संशोधन, संबंधित क्षेत्रों में मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जयपुर: राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नाम निर्देशन और मतदान की…

अजमेर में ग्रामीण सरकार का बिगुल, आरक्षण के बाद चुनावी तस्वीर साफ

10 पंचायत समितियां, 33 जिला परिषद वार्ड और 261 ग्राम पंचायतों में चुनावी हलचल तेज अजमेर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव…

पंचायती राज मंत्रालय क्या है? गांव की सरकार से लेकर केंद्र तक कैसे चलती है व्यवस्था

ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कामकाज को समझिए; जानिए आम नागरिक के अधिकार और सरकार की जिम्मेदारी…

APSU घेराव में गरमाया माहौल: 25 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI का प्रदर्शन, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल

रीवा के APSU में 25 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका। स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। NSUI ने बुधवार को फिर प्रदर्शन और आगामी सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।

उज्जैन में अपने ही पैतृक घर पर चली सीएम मोहन यादव की गेती, सिंहस्थ की राह में विकास के लिए खुद आगे आए

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं गेती चलाकर प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की।

सोहागी पहाड़ के ‘डेथ पॉइंट’ पर शिवानंद द्विवेदी की आवाज का असर, NH-30 चौड़ीकरण का काम तेज

सोहागी पहाड़ के एनएच-30 के संवेदनशील ‘डेथ पॉइंट’ पर चौड़ीकरण का काम तेज है। सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता संत शिवानंद द्विवेदी लंबे समय से सड़क सुरक्षा और हादसों की रोकथाम का मुद्दा उठाते रहे हैं। करीब 6 किलोमीटर के घाट मार्ग के निर्माण से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

575 करोड़ का आसमानी बेड़ा: MP में अब सड़क से ज्यादा तेज होगी सत्ता की उड़ान! ACH160 हेलीकॉप्टर और Challenger 3500 जेट की एंट्री, 63 नए हेलीपैड का खाका

मध्य प्रदेश सरकार अपने सरकारी हवाई बेड़े को आधुनिक बनाने की तैयारी में है। करीब 225 करोड़ रुपये का Airbus ACH160 हेलीकॉप्टर और लगभग 350 करोड़ रुपये का Bombardier Challenger 3500 जेट बेड़े में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही प्रदेश में 63 नए हेलिपैड और मौजूदा हवाई पट्टियों के अपग्रेड की योजना भी प्रस्तावित है।