मध्य प्रदेश हाईकोर्ट सख्त: राज्य सूचना आयोग में लंबित RTI अपीलों पर मांगा जवाब, अगले सप्ताह पेश करना होगा पूरा ब्योरा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सूचना आयोग में लंबित RTI द्वितीय अपीलों पर सख्ती दिखाते हुए डिप्टी एडवोकेट जनरल से आगामी सप्ताह तक पूरा ब्योरा मांगा है। अदालत ने लंबित मामलों के कारण हाईकोर्ट पर बढ़ रहे मुकदमों के बोझ पर चिंता जताई।
