ब्रेकिंग: अजमेर नगर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित

Spread the love

अजमेर संभाग में निकायों के आरक्षण की तस्वीर साफ, अजमेर नगर निगम सहित कई निकाय महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

अजमेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अजमेर संभाग में जारी आरक्षण सूची के अनुसार अजमेर नगर निगम महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही संभाग के कई अन्य निकाय भी महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगापुर (भीलवाड़ा), सावर, बिजयनगर, बिजौलिया, अजमेर नगर निगम, भीलवाड़ा नगर निगम, लाम्बा हरिसिंह, जहाजपुर, मेड़ता सिटी, मांडलगढ़ और गुलाबपुरा को महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

अजमेर की राजनीति में बड़ा बदलाव

अजमेर नगर निगम के महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने के बाद अब महापौर पद को लेकर राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलने की संभावना है। विभिन्न राजनीतिक दलों में महिला दावेदारों को लेकर सक्रियता बढ़ सकती है।

आरक्षण की इस तस्वीर के बाद अब अजमेर नगर निगम चुनाव में महिला नेतृत्व केंद्र में आ गया है। संभावित उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों और स्थानीय संगठनों की अगली रणनीति पर सभी की निगाहें रहेंगी।

खबर वन न्यूज | ब्रेकिंग अपडेट
खबर वही, जो तथ्यों के साथ सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *