जन विश्वास अभियान में गुढ़ पहुंचे कलेक्टर सूर्यवंशी, हितग्राहियों की सुनी समस्याएं; मौके पर निराकरण के निर्देश

जन विश्वास अभियान के तहत नगर पंचायत गुढ़ में आयोजित शिविर में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने हितग्राहियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि अभियान के बाद सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों के निराकरण में तेजी आई है।

विंध्य में नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर, 18 महीने में 1007 मामले और 1615 गिरफ्तारियां

रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 18 महीनों में 1007 प्रकरण दर्ज कर 1615 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 13.17 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ और 10.41 करोड़ रुपये के 294 वाहन जब्त किए।