अजमेर, 3 दिसंबर। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का इंद्राज अब उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य कर दिया गया है। इसी क्रम में राजस्थान वक्फ बोर्ड के निर्देशन में जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि मुतवल्लियों, प्रबंधकों और वक्फ कमेटियों को इंद्राज प्रक्रिया में सहायता मिल सके।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नितेश कुमार जैन ने बताया कि जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के लिए जिम्मेदार संपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मोती कटला मस्जिद, अजमेर के लिए युसूफ खान (9314510910) व मोहम्मद आदिल (9772923069), मोहम्मदिया स्कूल सरवाड़ के लिए युसूफ मुतवल्ली (9982014502), केकड़ी बस स्टैंड क्षेत्र के लिए मोहम्मद सईद (9251532777), जामा मस्जिद के नीचे नसीराबाद के लिए जफर खान (6375498139) तथा किशनगढ़ के माजमियान मोहल्ला क्षेत्र के लिए अयूब (9929112251) से जानकारी एवं सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
ब्यावर की जामा मस्जिद के लिए रहमान (9001534641) तथा भाऊ का बाड़िया, अंधेरी देवरी, मसूदा क्षेत्र के लिए सद्दीक (9001297731) को नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि वक्फ संपत्तियों के प्रबंधक, सदर, सचिव एवं संबंधित कमेटियों को अपनी सभी संपत्तियों का विवरण 5 दिसंबर तक पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना होगा। विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर इंद्राज नहीं कराने पर कार्यवाही भी की जा सकती है।
अधिकारी ने वक्फ से जुड़े सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि वे निर्धारित शिविरों में भाग लेकर समय पर इंद्राज प्रक्रिया पूर्ण करें।
