अनिरुद्धाचार्य का कायस्थ समाज से टकराव भारी, अमिताभ बच्चन पर विवादित बयान से मचा बवाल

Spread the love

कोटा। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा सदी के महानायक एवं कायस्थ समाज के गौरव अमिताभ बच्चन को लेकर दिया गया विवादित बयान अब उनके लिए गले की फांस बन गया है। देशभर में कायस्थ समाज इस बयान पर गुस्से में है और जगह-जगह विरोध की तैयारी शुरू हो गई है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवाशाखा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सक्सैना ने कहा कि

“अनिरुद्धाचार्य हमेशा विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं। इस बार उन्होंने न केवल कायस्थ समाज बल्कि पूरे देश के महानायक अमिताभ बच्चन का अपमान किया है। समाज इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।”

सक्सैना ने कहा कि बच्चन जी पर जिस गीत का जिक्र किया गया, वह कभी “बच्चन जी पर फिल्माया ही नहीं” गया। यह दावा उनकी अज्ञानता और छोटी मानसिकता का परिचायक है।

“आधा-अधूरा ज्ञान रखने वाला साधु समाज को क्या शिक्षा देगा? यह सस्ती लोकप्रियता का तरीका है, जिसे कायस्थ समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

आंदोलन की चेतावनी

कायस्थ महासभा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अनिरुद्धाचार्य ने अपना बयान वापस लेकर महानायक अमिताभ बच्चन और कायस्थ समाज से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कायस्थ समाज की आवाज़

प्रशांत सक्सैना ने कहा –

अमिताभ बच्चन हमारे गौरव हैं। उनका अपमान पूरे कायस्थ समाज का अपमान है। अब या तो अनिरुद्धाचार्य माफी मांगे या आंदोलन के लिए तैयार रहें।”

“महानायक पर टिप्पणी, समाज का अपमान – जवाब देगा हर कायस्थ जवान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *