अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


अजमेर। राजस्थान की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात सामने आई। धौलपुर के कुख्यात और चंबल के पूर्व डकैत जगन गुर्जर की जेल के भीतर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जगन गुर्जर की हत्या उसी बैरक में बंद एक अन्य हार्डकोर बंदी ने की। हालांकि घटना के कारणों और हत्या में शामिल आरोपी की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।
घटना की सूचना मिलते ही अजमेर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) तथा मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (MOB) की टीमों ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
पत्रिका के अनुसार, जगन गुर्जर धौलपुर जिले के डांग क्षेत्र का रहने वाला था। वर्ष 1994 में जीजा की हत्या का बदला लेने के बाद वह चंबल के बीहड़ों में चला गया और अपनी गैंग बनाकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में लंबे समय तक दहशत का पर्याय बना रहा।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हैं। हत्या के पीछे की वजह और सुरक्षा में हुई चूक को लेकर जांच जारी है। सोर्स- पत्रिका न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *