गांधीनगर, 8 अगस्त 2026। (पीआईबी)गुजरात लोकभवन में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया के आगमन पर गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान दोनों राज्यपालों के बीच लोककल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
श्री आचार्य देवव्रत ने पंजाब के राज्यपाल को गुजरात में प्राकृतिक कृषि, ग्राम कल्याण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े जनकल्याणकारी विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।
