विंध्य में नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ का बड़ा असर, 18 महीने में 1007 मामले और 1615 गिरफ्तारियां

रीवा जोन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 18 महीनों में 1007 प्रकरण दर्ज कर 1615 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 13.17 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ और 10.41 करोड़ रुपये के 294 वाहन जब्त किए।

हिंडोरिया में शिव सिंह की मौत के बाद उबाल, पुलिस-प्रशासन पर पथराव; SDM और TI घायल

दमोह के हिंडोरिया क्षेत्र के हिनौता गांव में पुलिस कस्टडी में मौत के आरोप से जुड़े मामले ने तनाव का रूप ले लिया। ग्रामीणों के पथराव में SDM और TI घायल हुए। महिला SDOP ने हाथ जोड़कर लोगों से शांत रहने की अपील की, जबकि CSP ने जांच का भरोसा दिलाया। हालात नियंत्रित करने गांव में चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

रीवा की बेटी ने साहित्य जगत में दी ‘पहली दस्तक’, विंध्य के रचनाकारों ने दी बधाई

रीवा की युवा कवयित्री स्नेहा त्रिपाठी ‘खनक’ की पहली काव्य-कृति ‘पहली दस्तक – कुछ आहटें, कुछ स्वप्न, कुछ अनकहे शब्द…’ अमेजन पर उपलब्ध हो गई है। पुस्तक के प्रकाशन पर विंध्य के साहित्यकारों और रचनाकारों ने बधाई दी।

गणेश विसर्जन में मातम: गहरे गड्ढे में डूबे भाजपा नेता के दोनों बेटों के शव 6 घंटे बाद मिले, फूट-फूटकर रो पड़ीं विधायक

खंडवा से सटे ग्राम नहलादा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे गड्ढे में डूबे भाजपा नेता मोंटू ठाकुर के दोनों बेटों विश्वास और लक्ष्य के शव करीब छह घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद हुए। घटना के बाद खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भी भावुक हो उठीं।

पुरानी बसों पर नया रंग… ‘सुगम परिवहन’ या सरकारी धन का मेकओवर?

भोपाल में दौड़ी बसें इंदौर में नए कलेवर के साथ उतरीं—50 से 70 हजार किमी चल चुकी बसों की फिटनेस,…