कैथा के श्रीमद् शारदा देवी मंदिर में भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद
रीवा के कैथा स्थित श्रीमद् शारदा देवी मंदिर में शुक्रवार को भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। सत्यनारायण कथा, दुर्गा चालीसा पाठ और आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी का महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन श्रीमद् भागवत कथा धर्मार्थ समिति भारत के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
