ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली, जयपुर,अजमेर सहित अन्य राज्यों तक
नई दिल्ली/जयपुर/अजमेर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध 28…
नई दिल्ली/जयपुर/अजमेर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध 28…
सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत के मामले में आखिरी फोन कॉल, बंद कमरे और परिवार के बयानों ने कई सवाल खड़े किए हैं। इसी बीच बहन के नाम से वायरल वीडियो में सोनू सिंह को लेकर किए गए दावों ने मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों से अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
सीधी के छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस की टीम पर बदमाशों ने हमला कर NDPS एक्ट के आरोपी को छुड़ा लिया। तीन वाहनों से आए हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, मिर्च स्प्रे किया, फायरिंग और तोड़फोड़ की।
रीवा के APSU में 25 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका। स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। NSUI ने बुधवार को फिर प्रदर्शन और आगामी सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
रीवा के रतहरा स्थित लैंडमार्क होटल के सामने देर रात सड़क दुर्घटना के बाद दो पक्षों में विवाद और मारपीट की घटना सामने आई। थार और बोलेरो में तोड़फोड़ की सूचना है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया है। गोलीबारी के दावों की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रीवा की जनसुनवाई में पीएम आवास निर्माण में आ रही जमीन संबंधी परेशानी को लेकर महिला भावुक हो गई। शिकायत पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसीलदार अरुण कुमार यादव को मौके से फोन लगाया और राजस्व प्रकरण की जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
रीवा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जन विश्वास अभियान के तहत गुढ़ जाते समय महसांव हायर सेकण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में कई कमियां मिलने के साथ प्रभारी प्राचार्य के नशे में होने की बात सामने आई। कलेक्टर ने मेडिकल जांच और निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
उज्जैन में पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की जद में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान भी आया है। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं गेती चलाकर प्रभावित हिस्से को हटाने की शुरुआत की।
जनपद पंचायत गंगेव की 88 ग्राम पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की मुहिम लगातार जारी है। जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी की पहल पर हर रविवार विभिन्न पंचायतों में मंदिर, स्कूल, तालाब और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, युवाओं और ग्रामीणों की जनभागीदारी से अभियान को लगातार विस्तार मिल रहा है।
